भारतीय नौसेना ने किस शहर में समुद्री सूचना साझा कार्यशाला का आयोजन किया?

उत्तर  – गुरुग्राम

भारतीय नौसेना ने हाल ही में मेरीटाइम इनफार्मेशन शेयरिंग वर्कशॉप 2019 का आयोजन “Information Fusion Centre-Indian Ocean Region (IFC-IOR) के तहत हरियाणा के गुरुग्राम में किया। इस दो दिवसीय इवेंट का उद्घाटन वाईस एडमिरल एम.एस. पवार ने किया।

मुख्य बिंदु

इस कार्यशाला में हिन्द महासागर क्षेत्र के 29 देशों के 41 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों व चुनौतियों पर चर्चा की गयी।

Information Fusion Centre-Indian Ocean Region (IFC-IOR)

इसे 22 दिसम्बर, 2018 को तत्कालीन रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हरियाणा के गुरुग्राम में सूचना प्रबंधन व विश्लेष्ण केंद्र में लांच किया गया था। इसका उद्देश्य हिन्द महासागर क्षेत्र में विभिन्न देशों के साथ समुद्री सुरक्षा के लिए कार्य करना है।

विश्व का 75% समुद्री व्यापार हिन्द महासागर क्षेत्र से होकर गुज़रता है, इसलिए यह क्षेत्र वैश्विक व्यापार तथा आर्थिक समृद्धि के लिए आवश्यक है।

Information Fusion Centre-Indian Ocean Region आपदा प्रबंधन तथा पनडुब्बी सुरक्षा सूचना इत्यादि जैसे कार्य करता है। अब तक यह केंद्र 16 देशों तथा 13 अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के साथ लिंक स्थापित कर चुका है।

Originally written on June 15, 2019 and last modified on June 15, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *