भारतीय नौसेना की आईएनएस जमुना द्वारा भारत के किस पड़ोसी देश में जलराशि सर्वेक्षण किया जाएगा?
उत्तर – श्रीलंका
भारतीय नौसनिक पोत (आईएनएस) जमुना को श्रीलंका के तट पर संयुक्त जलराशि सर्वेक्षण (Hydrographic Survey) के लिए तैनात किया गया है। इस सर्वेक्षण को दो महीने के समय में किया जाएगा।
भारत और श्रीलंका मिलकर दो महीने तक जलराशी सर्वेक्षण तथा तटीय सर्वेक्षण गतिविधियाँ करेंगे। सर्वेक्षण के अलावा श्रीलंकाई नौसैनिक अधिकारियों को सर्वेक्षण प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
Originally written on
February 15, 2020
and last modified on
February 15, 2020.