भारतीय नौसेना कर रही है TROPEX-21 अभ्यास का आयोजन
द्विवार्षिक थियेटर लेवल ऑपरेशनल रेडीनेस एक्सरसाइज (TROPEX 21) जो कि भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास है, इसकी शुरुआत जनवरी 2021 में शुरू हुई थी। यह अभ्यास अभी भी चल रहा है और यह फरवरी 2021 के तीसरे सप्ताह में समाप्त होगा।
TROPEX-2021
- इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की सभी परिचालन इकाइयों जैसे पनडुब्बियां, जहाज और विमान हिस्सा ले रहे हैं।
- भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल की इकाइयां भी इस द्विवार्षिक अभ्यास में भाग ले रही हैं।
- यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र और इसके आस-पास के समुद्री क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।
- इस अभ्यास में नौसेना मुख्यालय के साथ-साथ भारतीय नौसेना के तीनों कमांडों के अलावा ट्राई-सर्विसेज कमांड की भागीदारी भी है।
अभ्यास का उद्देश्य
- मौजूदा भू-रणनीतिक माहौल के नौसेना की तैयारी का परीक्षण करने के उद्देश्य से यह अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।
- इसका उद्देश्य भारतीय नौसेना की आक्रामक-रक्षा क्षमताओं पुख्ता करना है।
- यह समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है ताकि हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और शांति को बढ़ावा दिया जा सके।
अभ्यास का पहला चरण
पहले चरण में, 12-13 जनवरी, 2021 से ‘सी विजिल’ अभ्यास आयोजित किया गया था। यह अभ्यास भारत के तटीय रक्षा प्रणाली को पुख्ता करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना, 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समुद्री पुलिस और तटरक्षक बल के अलावा समुद्री क्षेत्र के हितधारकों ने भाग लिया था।
AMPHEX-21
त्रि-सेवा संयुक्त अभ्यास AMPHEX-21 अभ्यास ‘सी विजिल’ अभ्यास के बाद आयोजित किया गया था। इसे अंडमान और निकोबार में 21-25 जनवरी, 2021 से आयोजित किया गया था।
Originally written on
February 11, 2021
and last modified on
February 11, 2021.