भारतीय तटरक्षक बल के नए प्रमुख कौन होंगे?

उत्तर – के. नटराजन

के. नटराजन को हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे राजेन्द्र सिंह का स्थान लेंगे, वे 30 जून, 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

के. नटराजन

के. नटराजन 1984 बैच के अफसर हैं, उन्होंने विभिन्न स्थानों पर कार्य किया है। वे ICGS मंडपम के कमांडिंग अफसर भी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे कोस्ट गार्ड सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन, नीति व नियोजन के प्रधान निदेशक, प्रोजेक्ट्स के प्रधान निदेशक, महानिदेशक के कोस्ट गार्ड एडवाइजर इत्यादि रह चुके हैं। इसके अलावा वे भारतीय तटरक्षक बल के संग्राम (एडवांस्ड ऑफशोर पट्रोल वेसल), वीरा (ऑफशोर पट्रोल वेसल), कनकलता बरुआ (फ़ास्ट पट्रोल वेसल तथा चाँदबीबी (इनशोर पट्रोल वेसल) को कमांड कर चुके हैं।

भारतीय तटरक्षक बल

भारतीय तटरक्षक एक सशस्त्र बल है, यह भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा करता है। इसकी स्थापना 18 अगस्त, 1978 को की गयी थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसका आदर्श वाक्य “वयम् रक्षामः” है। भारतीय तटरक्षक बल में 15,714 कर्मचारी कार्यरत्त हैं। भारतीय तटरक्षक बल में 175 वेसल तथा 44 एयरक्राफ्ट हैं।

Originally written on June 28, 2019 and last modified on June 28, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *