ब्लैक फारेस्ट कप में किस देश की जूनियर महिला टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया?
उत्तर – भारतीय टीम
भारतीय महिला जूनियर टीम को ब्लैक फारेस्ट कप में सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया, इस प्रतियोगिता का आयोजन जर्मनी के विल्लिंगजेन में किया गया। इसमें भारतीय खिलाड़ियों में कुल सात पदक जीते, इसमें पांच स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की नेहा (54 किलोग्राम) तथा कर्नाटक की अंजू देवी (50 किलोग्राम) को बेस्ट बॉक्सर तथा प्रोमिसिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया। इस स्पर्धा में भारत, यूक्रेन, जर्मनी, कजाखस्तान, लाटविया, हंगरी, लिथुआनिया, मंगोलिया, ग्रीस तथा पोलैंड ने हिस्सा लिया।
Originally written on
June 28, 2019
and last modified on
June 28, 2019.