बोरिस जॉनसन ने अपनी भारत यात्रा रद्द की

बोरिस जॉनसन ने अपनी भारत यात्रा रद्द की

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री जॉनसन ने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। दरअसल, भारत में कोरोनावायरस के मामलों में तीव्र वृद्धि के चलते उन्होंने अपनी भारत यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया है। इससे पहले बोरिस जॉनसन 2021 में भारत के गणतंत्र दिवस  में मुख्य अतिथि के तौर पर आने वाले थे, उस समय भी उनकी भारत यात्रा रद्द हो गयी थी।

हालिया दिनों में भारत-यूके सम्बन्ध

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने G7 देशों की बैठक के लिए 3 अन्य देशों को आमंत्रित किया है, इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। इससे पहले यूके ने D-10 समूह का प्रस्ताव रखा था, इसमें G7 देशों के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को भी शामिल किया जायेगा। परन्तु यह प्रस्ताव अभी अपनी शुरूआती अवस्था में है, इसमें फिलहाल कोई विशेष प्रगति नही हुई है।

बोरिस जॉनसन

बोरिस जॉनसन का जन्म 9 जून, 1964 को हुआ था, वे 2008 से 2016 तक लन्दन के मेयर रहे। वे 2016 से 2018 तक विदेश सचिव भी रहे हैं। वे वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री हैं।

Originally written on April 19, 2021 and last modified on April 19, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *