बोरिस जॉनसन ने अपनी भारत यात्रा रद्द की

बोरिस जॉनसन ने अपनी भारत यात्रा रद्द की

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री जॉनसन ने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। दरअसल, यूनाइटेड किंगडम में महामारी से निपटने के लिए उन्होंने अपनी भारत यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस संबध में उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत की। इससे पहले बोरिस जॉनसन 2021 में भारत के गणतंत्र दिवस  में मुख्य अतिथि के तौर पर आने वाले थे।

मुख्य बिंदु

गौरतलब है कि बोरिस जॉनसन भारत की स्वतंत्रता के बाद भारत के गणतंत्र दिवस में शामिल होने वाले दूसरे ब्रिटिश नेता हैं। इससे पहले जॉन मेजर 1993 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे।

हालिया दिनों में भारत-यूके सम्बन्ध

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने G7 देशों की बैठक के लिए 3 अन्य देशों को आमंत्रित किया है, इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। इससे पहले यूके ने D-10 समूह का प्रस्ताव रखा था, इसमें G7 देशों के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को भी शामिल किया जायेगा। परन्तु यह प्रस्ताव अभी अपनी शुरूआती अवस्था में है, इसमें फिलहाल कोई विशेष प्रगति नही हुई है।

बोरिस जॉनसन

बोरिस जॉनसन का जन्म 9 जून, 1964 को हुआ था, वे 2008 से 2016 तक लन्दन के मेयर रहे। वे 2016 से 2018 तक विदेश सचिव भी रहे हैं। वे वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री हैं।

Originally written on January 5, 2021 and last modified on January 5, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *