बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की, वे किस देश से हैं?

उत्तर – मलेशिया

मलेशिया के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा की है। गौरतलब है कि ली चोंग वेई कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके कारण बैडमिंटन में उनके कमबैक की उम्मीदें काफी कम हो गयी हैं। पिछले वर्ष ही उनके कैंसर का पता चला था, हालांकि यह कैंसर अभी शुरूआती चरण में है। ली चोंग वेई मलेशिया के सबसे लोकप्रिय व सफल खिलाड़ी हैं। चीन के लिन डैन उनके कड़े प्रतिस्पर्धी थे।

ली चोंग वेई के बारे में रोचक तथ्य

  • ली चोंग वेई का जन्म 21 अक्टूबर, 1982 को हुआ था।
  • ली चोंग वेई 2006 में विश्व में पहले रैंक पर पहुंचे थे, उन्होंने यह रैंक रिकॉर्ड 348 सप्ताह तक बरकरार रखा। वे 21 अगस्त, 2008 से 14 जून, 2012 तक लगातार  199 सप्ताह तक पहले पायदान पर रहे।
  • उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पांच स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीता है।
  • उन्होंने अपने करियर में तीन बार (2008, 2012, 2016) ओलिंपिक में रजत पदक जीता।
  • ली चोंग वेई ने अपने करियर में कुल 69 एकल वर्ग के खिताब जीते। उन्होंने अपने करियर में 705 मैच जीते। उनके नाम रिकॉर्ड 47 सुपरसीरीज की खिताब हैं।
  • ली चोंग वेई ने विश्व चैंपियनशिप में तीन रजत तथा एक कांस्य पदक जीता है।
  • थॉमस कप में ली चोंग वेई ने एक रजत तथा चार कांस्य पदक जीते हैं।
  • एशियाई खेलों में उन्होंने एक रजत तथा चार कांस्य पदक जीते हैं।
Originally written on June 15, 2019 and last modified on June 15, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *