बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार किस मंत्रालय/संगठन द्वारा प्रदान किये जाते हैं?

उत्तर – भारतीय बाल कल्याण परिषद्

वर्ष 2019 के लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद् ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किये। इस वर्ष 22 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है, इसमें 10 बालिकाएं भी शामिल हैं। इसमें एक पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया। सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत अवार्ड’ केरल के आदित्य को प्रदान किया गया। भारतीय बाल कल्याण परिषद् की स्थापना 1952 में की गयी थी, यह संस्थान बच्चों को उनकी वीरता के कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित करती है।

Originally written on January 23, 2020 and last modified on January 23, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *