फ्रेंच ओपन 2019 प्रतियोगिता में पुरुष एकल वर्ग खिताब किसने जीता?

उत्तर – राफेल नडाल

टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन 2019 का ख़िताब जीत लिया है, उन्होंने फाइनल में डोमिनिक थिएम को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से पराजित किया। गौरतलब है कि यह राफेल नडाल का 12वां फ्रेंच ओपन खिताब है, इसके साथ ही उनके कुल ग्रैंड स्लैम की संख्या 18 पहुँच गयी है।

राफेल नडाल

राफेल नडाल के स्पेनिश प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 3 जून, 1986 को स्पेन के मानाकोर में हुआ था। राफेल नडाल अब तक 18 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा वे 34 ATP टूर मास्टर्स 1000 खिताब, 20 ATP टूर 500 खिताब जीत चुके हैं। राफेल नडाल 12 फ्रेंच ओपन खिताब, 3 यू.एस. ओपन खिताब, 2 विंबलडन खिताब तथा एक ऑस्ट्रलियन ओपन खिताब जीत चुके हैं।

फ्रेंच ओपन

फ्रेंच ओपन एक प्रमुख टेनिस प्रतियोगिया है। इसका आयोजन पेरिस में किया जाता है। यह चार में से दूसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है, अन्य तीन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट हैं : ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन तथा यू.एस. ओपन। फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट पर खेला जाता है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1891 में हुई थी।

Originally written on June 11, 2019 and last modified on June 11, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *