फीफा महिला विश्व कप 2019 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

उत्तर  – फ्रांस

7 जून, 2019 को फीफा महिला विश्व कप 2019 शुरू हो रहा है, यह विश्व कप एक महीने तक चलेगा, इसका समापन 7 जुलाई, 2019 को होगा। इस विश्व कप का आयोजन फ्रांस में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं : फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ब्राज़ील, स्पेन, नॉर्वे, दक्षिण कोरिया, चीन, इटली, न्यूज़ीलैंड स्कॉटलैंड, थाईलैंड, अर्जेंटीना, चिली, नाइजीरिया, कैमरून, दक्षिण अफ्रीका और जमैका। यह ऐसा पहला महिला विश्व कप है जिसमे विडियो असिस्टेंट रेफ़री (VAR) सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।

फीफा

फीफा विश्व के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताएं का आयोजन करता है। फीफा की स्थापना 1904 में की गयी थी, इसका मुख्यालय ज्यूरिक में स्थित है। फुटबॉल के नियम फीफा के द्वारा नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड द्वारा बनाये जाते हैं।

Originally written on June 9, 2019 and last modified on June 9, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *