फीफा ने अंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप को 2023 तक स्थगित किया गया

हाल ही में फीफा ने कोरोनावायरस महामारी के कारणअंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप को रद्द कर दिया है। यह विश्व कप अब 2023 में आयोजित किये जायेंगे, इंडोनेशिया अंडर-20 और पेरू अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करेगा। फीफा परिषद के ब्यूरो ने कहा, COVID-19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी और अंतरराष्ट्रीय यात्रा में काफी चुनौतियाँ पेश आ रही हैं।  इसके चलते लगातार कई प्रतियोगिताएं की समय सारणी में बदलाव किया गया है।

अंडर-17 महिला विश्व कप

2022 में फीफा द्वारा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में किया जायेगा। पहले इस विश्व कप का आयोजन भारत में 2020 में किया जाना था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया है। अब इसका आयोजन वर्ष 2022 में भारत द्वारा किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले भारत ने 2017 पुरुषों के अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का आयोजन सफलतापूर्वक किया था।

फीफा

फीफा के सदस्य देशों को छह संघों के तहत वर्गीकृत किया गया है। भारत एशियाई फुटबॉल परिसंघ के अंतर्गत आता है। फीफा की स्थापना 1904 में डेनमार्क, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड, स्वीडन, स्पेन और स्विट्जरलैंड के संगठनों के बीच प्रतिस्पर्धा की देखरेख के लिए की गई थी। फीफा का मुख्यालय ज्यूरिख में स्थित है। फीफा स्विट्जरलैंड के कानून के तहत स्थापित एक संघ है।

Originally written on December 25, 2020 and last modified on December 25, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *