फिल्म डिवीज़न ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में किस शहर में डाक्यूमेंट्री फिल्म क्लब “क्षितिज” लांच किया?
उत्तर – मुंबई
फिल्म डिवीज़न ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में मुंबई में डाक्यूमेंट्री फिल्म क्लब “क्षितिज” लांच किया। “क्षितिज” को इंडियन डाक्यूमेंट्री प्रोडूसर एसोसिएशन के सहयोग से लांच किया गया है। इस क्लब में प्रति माह दूसरे तथा चौथे शुक्रवार को शाम को 5 से 6 बजे के बीच सार्वजनिक स्क्रीनिंग्स की जायेंगी। उद्घाटन के रूप में सर्वप्रथम “सीक्रेट लाइफ ऑफ़ फ्रोग्स” नामक डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जायेगी। फिल्म डिवीज़न की स्थापना 1948 में की गयी थी, यह केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
Originally written on
July 13, 2019
and last modified on
July 13, 2019.