फरवरी, 2020 में आरबीआई ने रेपो रेट को कितना रखा है?

उत्तर – 5.15%

आरबीआई ने रेपो रेट (अल्पकालिक उधार दर) को अपरिवर्तित 5.15% पर रखा है। यह निर्णय आरबीआई की 6वीं द्विमासिक नीति समीक्षा के दौरान लिया गया। वर्तमान में रेपो रेट 5.15% पर है, यह 2010 के बाद का निम्नतम स्तर है।
रेपो दर, वह दर है जिस पर आरबीआई छोटी समयावधि के लिए बैंकों को ऋण देता है। यह RBI द्वारा बैंकों से सरकारी बांड खरीदकर एक निश्चित दर पर उन्हें बेचने के लिए एक समझौते के साथ किया जाता है। जब भारतीय रिजर्व बैंक रेपो दर बढ़ाता है, तो बैंक को उच्च दरों पर ऋण देना पड़ता है। अत: कहा जा सकता है कि रेपो दर का बढ़ना बाजारों में ब्याज दरों में वृद्धि होने का एक कारण है।

Originally written on February 7, 2020 and last modified on February 7, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *