प्रियंका मोहिते मकालू पर्वत पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, वे किस राज्य से हैं?
उत्तर – महाराष्ट्र
26 वर्षीय प्रियंका मोहिते ने विश्व के पांचवें सबसे ऊँचे पर्वत माउंट मकालू पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की, माउंट मकालू की ऊंचाई 8,481 मीटर है। वे माउंट मकालू पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इससे पहले मई, 2018 में प्रियंका ने विश्व के चौथे सबसे ऊँचे पर्वत माउंट ल्होत्से पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी। 2013 में प्रियंका मोहिते ने विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट एवेरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी, वे यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली युवा महाराष्ट्रियन हैं। माउंट मकालू माउंट एवेरेस्ट के दक्षिण-पूर्व में 19 किलोमीटर दूर स्थित है। यह नेपाल-चीन सीमा के करीब स्थित है। सर्वप्रथम 1954 में राईली कीगन के नेतृत्व में अमेरिकी दल ने माउंट मकालू पर चढ़ाई की थी।
Originally written on
May 23, 2019
and last modified on
May 23, 2019.