प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल

प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल

2019-20 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के 17 “प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल” को वर्ल्ड- क्लास पर्यटन स्थल बनाने की पहल शुरू की है।

ये 17 स्थल हैं- 

  • ताज महल और फतेहपुर सीकरी (आगरा)
  • अजंता और एलोरा (महाराष्ट्र)
  • हुमायूँ का मकबरा, लाल किला और कुतुबमीनार (दिल्ली)
  • कोलवा (गोवा)
  • आमेर किला (राजस्थान)
  • सोमनाथ और धौलावीरा (गुजरात)
  • खजुराहो (मध्य प्रदेश)
  • हम्पी (कर्नाटक)
  • महाबलीपुरम (तमिलनाडू)
  • काजीरंगा (असम)
  • कुमारकोम (केरल)
  • महाबोधि मंदिर (बिहार)

प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों का विकास 

  • इसका उद्देश्य पर्यटन स्थलों का सम्पूर्ण विकास जैसे सड़क, आधारभूत संरचना, होटल, लॉज, पहुँच का विकास करना है।
  • पर्यटन मंत्रालय का लक्ष्य एकीकृत विकास के लिए रेलवे और नागरिक उड्डयन जैसे कई मंत्रालयों को साथ लेना है।
  • इस पहल का उद्देश्य प्रतिष्ठित स्थलों का अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकास, स्मारक और आस-पास के क्षेत्रों का विकास करना, पर्यटकों की सुरक्षा करना और हरित ऊर्जा का प्रयोग करना है।
Originally written on August 1, 2019 and last modified on August 1, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *