पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री की हाल की घोषणा के अनुसार, किस देश ने भारत को एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया है?

उत्तर – सऊदी अरब

29 मार्च, 2020 को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की कि COVID-19 के बढ़ते खतरे के बीच सऊदी अरब ने भारत को निर्बाध एलपीजी आपूर्ति का आश्वासन दिया है। भारत विश्व में रसोई गैस का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है। भारत अपनी आवश्यकता के लिए एलपीजी का आयात कतर, सऊदी अरब, ओमान, कुवैत जैसे मध्य पूर्व के देशों से करता है।

Originally written on April 7, 2020 and last modified on April 7, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *