पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने ESSDP (Earth System Science Data Portal) लॉन्च किया

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने ESSDP (Earth System Science Data Portal) लॉन्च किया

अपने 15वें स्थापना दिवस पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने अर्थ सिस्टम साइंस डेटा पोर्टल (ESSDP) लॉन्च किया।

मुख्य बिंदु

  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization) के महासचिव डॉ. पेटेरी तालास ने इस कार्यक्रम के दौरान एक व्याख्यान दिया।
  • जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों के साथ-साथ ‘डब्ल्यूएमओ, आपदा, जलवायु और सीओपी-26’ पर एक रिपोर्ट पर चर्चा की गई।

ESSDP (अर्थ सिस्टम साइंस डेटा पोर्टल)

केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने MoES-ESSDP (अर्थ सिस्टम साइंस डेटा पोर्टल) लॉन्च किया। यह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय संस्थानों का एक एकीकृत डिजिटल वेब पोर्टल है। यह वेब पोर्टल पृथ्वी प्रणाली विज्ञान के विभिन्न विषयों से संबंधित डेटा को सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराएगा। यह https://incois.gov.in/essdp पर उपलब्ध है और इसे नवीनतम तकनीकी उपकरणों का उपयोग करके विकसित किया गया है। इस पोर्टल को भारत सरकार की पहल, डिजिटल इंडिया के साथ जोड़ा गया है, जिसका उद्देश्य भारत को डिजिटल रूप से सशक्त अर्थव्यवस्था और समाज में बदलना है। यह पोर्टल समाज के लाभ के लिए पृथ्वी प्रणाली जैसे महासागर, वायुमंडल, भूविज्ञान, ध्रुव और भूकंप विज्ञान पर विज्ञान डेटा की पुनर्प्राप्ति और खोज में सुविधा प्रदान करेगा।

अन्य लॉन्च

एक नई पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वेबसाइट भी लॉन्च की गई थी। यह नई वेबसाइट जनता को एक यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के साथ-साथ साइबर सुरक्षा अनुभव प्रदान करेगी।

पुणे मौसम वेदर एप्प (Pune Weather Live App)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक नया मोबाइल ऐप पेश किया है जिसका नाम ‘पुणे वेदर लाइव’ है। यह एप्प पुणे शहर के लिए स्थान-विशिष्ट और रीयल-टाइम मौसम अपडेट प्रदान करेगा। यह एप्प 80 से अधिक मौसम स्टेशनों से लाइव डेटा कैप्चर करके कार्य करता है जिसमें वर्षा की जानकारी भी शामिल है।

Originally written on July 29, 2021 and last modified on July 29, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *