पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर (Balbir Singh Junior) का निधन

पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर (Balbir Singh Junior) का निधन

भारतीय टीम के पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का हाल ही में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे 1958 के एशियाई खेलों में रजत जीतने वाली टीम के सदस्य थे।

बलबीर सिंह जूनियर (Balbir Singh Junior)

बलबीर सिंह जूनियर का जन्म 1932 में जालंधर के संसारपुर में हुआ था। उन्होंने 6 वर्ष की आयु में हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने जालंधर में लायलपुर खालसा कॉलेज से अपनी पढ़ाई की। उन्हें 1951 के अफ़ग़ानिस्तान दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम में चुना गया था।

वे पंजाब यूनिवर्सिटी की हॉकी टीम के कप्तान भी रहे, इसके अलावा वे पंजाब की हॉकी टीम का हिस्सा भी रहे। 1962 में वे भारतीय सेना में बतौर इमरजेंसी कमीशंड ऑफिसर के रूप में शामिल हुए। वे 1984 में मेजर के रूप में सेवानिवृत्त हुए।

Originally written on April 14, 2021 and last modified on April 14, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *