पी.वी. सिन्धु (PV Sindhu) ने ओलिंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीत कर रचा इतिहास

पी.वी. सिन्धु (PV Sindhu) ने ओलिंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीत कर रचा इतिहास

भारत की स्टार शटलर पी.वी. सिन्धु ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। सिन्धु ओलिंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी हैं। इससे पहले उन्होंने 2016 ओलिंपिक में रजत पदक जीता था।

मुख्य बिंदु

सेमीफाइनल मुकाबले में पीवी सिन्धु चीनी तायपेई की ताई जू यिंग से हार गयी थीं। बाद में कांस्य पदक के मुकाबले में उन्होंने चीन की खिलाड़ी हे बिंग जाओ को 21-13, 21-15 से पराजित किया। इसके साथ ही भारत ने इस ओलिंपिक में अब तक दो पदक जीत लिए हैं। पहला पदक वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जीता है।

पी.वी. सिन्धु

पी.वी. सिन्धु का जन्म 5 जुलाई, 1995 को हैदराबाद में हुआ था। वे भारत की सबसे सफल बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। सिन्धु में ओलिंपिक में 2 पदक जीते हैं, पहले उन्होने 2016 ओलिंपिक में रजत पदक जीता था, इस बार उन्होंने कांस्य पदक जीता था।

Originally written on August 2, 2021 and last modified on August 2, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *