पीएम मोदी ने लांच की mYoga App
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर mYoga एप्प लॉन्च किया और “योग से सहयोग तक” का मंत्र दिया। यह एप्प आधुनिक तकनीक और प्राचीन विज्ञान के फ्यूजन का एक बेहतरीन उदाहरण है।
mYoga App
- योग प्रशिक्षण वीडियो प्रदान करने के लिए mYoga एप्प लॉन्च किया गया है जो दुनिया भर में विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होगा।
- वर्तमान में यह अंग्रेजी, हिंदी और फ्रेंच भाषाओं में उपलब्ध है।इसे जल्द ही संयुक्त राष्ट्र की अन्य भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा।
- यह एप्प दुनिया भर में योग के विस्तार में बड़ी भूमिका निभाएगा।
- इस एप्प को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से लॉन्च किया गया है।
एप्प का उद्देश्य
यह एप्प यूजर्स को वीडियो और ऑडियो अभ्यास सत्रों का संग्रह प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया है, जिसका अभ्यास कभी भी किया जा सकता है। 12-65 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के लिए दैनिक योग साथी के रूप में इस एप्प का उपयोग किया जा सकता है।
यह एप्प किसने विकसित किया?
mYoga ऐप को “वैज्ञानिक साहित्य और व्यापक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ परामर्श प्रक्रियाओं की समीक्षा” द्वारा विकसित किया गया था। इसे WHO और आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी मंत्रालय के सहयोग से विकसित किया गया था।
Originally written on
June 21, 2021
and last modified on
June 21, 2021.