पीएम मोदी देव दीपावली उत्सव में होंगे शामिल – जानिए देव दीपावली उत्सव कब और क्यों मनाया जाता है?

पीएम मोदी देव दीपावली उत्सव में होंगे शामिल – जानिए देव दीपावली उत्सव कब और क्यों मनाया जाता है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (30 नवम्बर) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे और वे शाम को विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली उत्सव में भाग लेंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

देव दीपावली उत्सव

देव दीपावली वाराणसी में प्रकाश और उत्साह का एक प्रमुख त्योहार है, यह उत्सव कार्तिक माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह उत्सव दिवाली के 15 दिन बाद मनाया जाता है। इस उत्सव के अवसर पर गंगा नदी के किनारे पर रविदास घाट से राजघाट तक की सीढ़ियों पर लाखों दीये जलाये जाते हैं। यह उत्सव देवी गंगा के सम्मान में मनाया जाता है। इस उत्सव को त्रिपुरा पूर्णिमा स्नान के रूप में भी मनाया जाता है। देव दीपावली पर दीये जलाने की परंपरा पंचगंगा घाट से 1985 में शुरू हुई थी। इस मौके पर वाराणसी में लोग अपनी घरों की सजावट करते हैं और घर में भी दीये जलाते हैं। इस उत्सव पर लोग गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं और दीपदान करते हैं।

इस उत्सव की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी के राज घाट पर दीया जलाकर की जाएगी, जिसके बाद गंगा नदी के दोनों किनारों पर विभिन्न घाटों पर 15 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए घाटों पर कई सांस्कृतिक टुकड़ियां प्रदर्शन करेंगी जो वहां एक छोटी सभा को भी संबोधित करेंगे।

Originally written on November 30, 2020 and last modified on November 30, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *