पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया

पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 दिसंबर, 2021 को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार नगदग पेल की खोरलो (Ngadag Pel gi Khorlo) से सम्मानित किया गया।

मुख्य बिंदु 

  • उन्हें भूटान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • भूटान का राष्ट्रीय दिवस 17 दिसंबर को मनाया जाता है।
  • यह आधुनिक भूटान के पहले ड्रुक ग्यालपो (Druk Gyalpo) के रूप में उग्येन वांगचुक (Ugyen Wangchuck) की ताजपोशी का प्रतीक है।
  • इस मौके पर चांगलीथांग स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया जाता है।

ड्रक ग्यालपो (Druk Gyalpo)

ड्रुक ग्यालपो भूटान राज्य के प्रमुख हैं। द्ज़ोंगखा (Dzongkha) भाषा में भूटान को ड्रुक्युल (Drukyul) के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ “The Land of Thunder Dragon” है। भूटान के राजाओं को ड्रुक ग्यालपो (ड्रैगन किंग) कहा जाता है, जबकि भूटानी लोग खुद को द्रुकपा (ड्रुक के लोग) कहते हैं।

भूटान के वर्तमान शासक जिग्मे खेसर मांग्येल वांगचुक (Jigme Khesar Mangyel Wangchuck) हैं। वह 5वें ड्रुक ग्यालपो हैं। 

Originally written on December 19, 2021 and last modified on December 19, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *