पहला ‘खेलो इंडिया ज़ास्कर विंटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल’ लद्दाख में शुरू हुआ

पहला ‘खेलो इंडिया ज़ास्कर विंटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल’ लद्दाख में शुरू हुआ

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने 21 जनवरी, 2021 को लद्दाख में प्रथम  खेलो इंडिया ज़ांस्कर शीतकालीन खेल महोत्सव का उद्घाटन किया।

मुख्य  बिंदु

  • इस शीतकालीन खेल महोत्सव का उद्घाटन लद्दाख के कारगिल जिले के पदुम नामक स्थान पर किया गया है।
  • खेलो इंडिया जांस्कर शीतकालीन खेल महोत्सव 30 जनवरी को समाप्त होगा।
  • एडवेंचर स्पोर्ट्स और टूरिज्म की अपनी क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए इस फेस्टिवल को ज़ांस्कर में वार्षिक कार्यक्रम के रूप में पेश किया जा रहा है।
  • इस महोत्सव का उद्देश्य लद्दाख में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना है।
  • इस फेस्टिवल की मुख्य विशेषताओं में आइस हॉकी, आइस क्लाइम्बिंग, स्नो स्कल्पचर, जमी हुई ज़ांस्कर नदी पर ट्रेकिंग और एथेनिक फूड फेस्टिवल शामिल हैं।
  • इसका आयोजन लद्दाख का प्रशासन कर रहा है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स

केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के दायरे को बढ़ाकर बड़ा कर दिया है, इन खेलों में अब दो श्रेणियों, अंडर 17 और अंडर 21 में प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें कॉलेज और विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं। इन खेलों में 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों से 10,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।

खेलो इंडिया

खेलो इंडिया कार्यक्रम 2018 में शुरू किया गया था। इसे भारत में खेल संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया गया था। राजीव गांधी खेल अभियान, शहरी खेल अवसंरचना योजना और राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज प्रणाली कार्यक्रम को समेकित करने के बाद इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

खेलो इंडिया योजना के तहत 5 लाख रुपये से 8 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जो केंद्र सरकार द्वारा 100% वित्त पोषित है। इस योजना के तहत चुने गए उम्मीदवार लगातार आठ वर्षों तक पांच लाख रुपये की छात्रवृत्ति के पात्र हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य खेल गतिविधियों में भारतीय नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना है।

Originally written on January 21, 2021 and last modified on January 21, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *