पत्रकार वेद प्रताप वैदिक (Ved Pratap Vaidik) का निधन हुआ

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन हो गया है, वे 78 वर्ष के थे। रिपोर्ट के अनुसार उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।

वेद प्रताप वैदिक (Ved Pratap Vaidik)

वेद प्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसम्बर, 1944 को इंदौर में हुआ था। वह एक भारतीय पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक और स्वतंत्र स्तंभकार थे। उन्होंने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के साथ कार्य किया। वे हिंदी समाचार एजेंसी “भाषा” के संस्थापक और संपादक थे। इससे पहले वे टाइम्स ग्रुप के नवभारत टाइम्स के विचारों के संपादक थे। बाद में वे भारतीय भाषा सम्मेलन के अध्यक्ष रहे।

उन्होंने अपने जीवनकाल में कई पुस्तकों की रचना की, जिनमें से कुछ प्रमुख पुस्तकें इस प्रकार हैं :

भारतीय भाषाएँ लाओ : क्यों और कैसे? , हिंदी का संपूर्ण समाचार पत्र कैसा हो? , वर्तमान भारत, अफ़ग़ानिस्तान : कल, आज और कल,  महाशक्ति भारत,  मेरी जाति हिन्दुस्तानी, स्वभाषा लाओ, अंग्रेजी हटाओ, हिंदी कैसा बने विश्वभाषा, मोदी की विदेशनीति

पुरस्कार

  • गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार (1976)
  • पुरुषोत्तम दास टंडन पुरस्कार (1988)
  • राम मनोहर लोहिया अवार्ड (1990)
  • रामधारी सिंह दिनकर (1992)
  • लाला लाजपत राय पुरस्कार (1992)
  • विश्व हिंदी सम्मेलन सम्मान (सूरीनाम, 2003)
  • न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवार्ड्स (2022)
Originally written on March 15, 2023 and last modified on March 15, 2023.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *