पक्षियों की दो प्रजातियां- ‘रेड थ्रोटेड थ्रश व प्लंबियस वाटर रेडस्टार्ट’ हाल ही में किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश में पाए गए?
उत्तर – लद्दाख
हाल ही में लद्दाख के वन्यजीव संरक्षण और पक्षी क्लब द्वारा ‘द ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट’ अभ्यास का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान, लद्दाख क्षेत्र में ‘रेड थ्रोटेड थ्रश व प्लम्बेउस वाटर रेडस्टार्ट ’नामक दो नई पक्षी प्रजातियाँ पहली बार मिली हैं। पक्षी और वन्यजीव विशेषज्ञों ने लद्दाख में पक्षियों की कुल 87 विभिन्न प्रजातियों को गिना और दर्ज किया है।
Originally written on
February 27, 2020
and last modified on
February 27, 2020.