नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अंत कब हुआ था?

नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अंत 29 मई 2008 में हुआ था| दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता छूट गई। माओवादी हथियार छोड़ देश की राजनीति में उतर आए। नेपाल के वामपंथी दल को चुनाव में जीत मिली। तब तत्कालीन नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र को अपदस्थ कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया था। देश में दोबारा शांति स्थापित करने के प्रयास शुरू हुए। नेपाल के लोग चाहते हैं कि देश गणराज्य बनने के साथ साथ धर्म निरपेक्ष भी बने। नेपाल की 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी हिंदू है। इससे पहले राजा ज्ञानेंद्र उस समय सत्ता में आए थे, जब उनके भतीजे दीपेंद्र ने अपने पूरे परिवार को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। ज्ञानेंद्र की लोकप्रियता में उस समय से कमी आने लगी जब उन्होंने 2005 में चुनी हुई सरकार को बर्खास्त कर अपना शासन स्थापित कर लिया था| नेपाल की अधिकतर आबादी खेती पर निर्ब्हत है और 40% जनसँख्या गरीबी रेखा से नीचे रहती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *