नेपाल में भारत का नया एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – विनय मोहन क्वात्रा
वरिष्ठ राजनयिक विनय मोहन क्वात्रा को नेपाल में भारत का एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। विनय क्वात्रा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है। वर्तमान में वे पेरिस में भारतीय एम्बेसडर के रूप में कार्यरत्त हैं। वे मंजीव सिंह पुरी का स्थान लेंगे, मंजीव पुरी सेवानिवृत्त हो गये हैं। विनय मोहन जिनेवा में भारत के स्थाई मिशन, नेपाल में सार्क सचिवालय, वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में कार्य कर चुके हैं।
Originally written on
February 1, 2020
and last modified on
February 1, 2020.