नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार द्वारा भंग संसद को बहाल किया
नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भंग की गयी प्रतिनिधि सभा को बहाल कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने 20 दिसंबर 2020 को प्रतिनिधि सभा को भंग करने के सरकार के फैसले को रद्द कर दिया। इससे पहले नेपाल की राष्ट्रपति बिध्या देवी भंडारी ने संसद को भंग कर दिया था और अप्रैल-मई, 2021 में मध्यावधि चुनाव की घोषणा की थी।
भारत-नेपाल
- भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। इसके अलावा, भारत नेपाल में सबसे बड़े विदेशी निवेश का स्रोत है।
- भारत की गोरखा रेजिमेंट में नेपाल के पहाड़ी जिलों से युवाओं को भर्ती से किया जाता है।
- सूर्य किरण भारत और नेपाल के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
- भारत और नेपाल का कालापानी क्षेत्र पर सीमा विवाद है। हाल ही में नेपाल सरकार ने कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को अपने देश के नए नक्शे में शामिल करने की मंजूरी दी। यह अब देशों के बीच प्रमुख अड़चन बन गया है।
- भारत नेपाल के साथ कई बहुपक्षीय मंच साझा करता है। वे BIMSTEC (Bay of Bengal Initiative for Multi Sectoral Technical and Economic Cooperation), SAARC (South Asian Association for Regional Cooperation), NAM (Non-aligned Movement), BBIN (Bangladesh, Bhutan, India and Nepal) हैं।
- भारत और नेपाल ने काठमांडू-वाराणसी, जनकपुर-अयोध्या और लुम्बिनी-बोधगया नामक तीन सिस्टर-सिटीज समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
- नेपाल एक नाजुक पारिस्थितिक क्षेत्र में है जो भूकंप और बाढ़ से ग्रस्त है।इससे धन और जीवन के संदर्भ में बड़े पैमाने पर क्षति होती है। नेपाल मानवीय सहायता का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता है।
Originally written on
February 25, 2021
and last modified on
February 25, 2021.