नेपाल के शाही परिवार की हत्या कब की गई थी?

नेपाल के शाही परिवार की हत्या 1 जून 2001 में कर दी गई थी| इसमें शाही परिवार के 11 लोगों की हत्या कर दी गई थी| इसमें राजा-रानी और परिवार के 9 अन्य सदस्य शामिल थे। इस वारदात को देश के युवराज दीपेंद्र ने अंजाम दिया था। हत्याकांड के बाद दीपेंद्र ने खुद को भी गोली मार ली थी। इस वजह से घटना के पीछे की वजह अभी रहस्य बनी हुई है। कहा जाता है कि दीपेंद्र अपनी शादी की बात को लेकर मां से नाराज था। साथ ही हथियार सौदे को लेकर राजा बीरेंद्र से नाराज था। उसे यह भी आशंका थी कि राजा कहीं निर्वाचित लोकतांत्रिक सरकार को पूरी सत्ता न सौंप दें। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पूरे शाही परिवार के खात्मे के बाद बीरेन्द्र बीर बिक्रम शाह के छोटे भाई राजकुमार ज्ञानेंद्र नेपाल के राजा बने। घटना के 2 दिन बाद राजकुमार पारस को गिरफ्तार कर लिया गया। नेपाल के इतिहास में पहली बार हुआ जब राजघराने के सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की गई हो|

Originally written on April 29, 2018 and last modified on April 29, 2018.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *