नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द सरकार की स्थापना कब की थी?
आजाद हिन्द सरकार की स्थापना 21 अक्टूबर, 1943 में सिंगापुर में की गयी थी। इसकी स्थापना निर्वासित भारतीयों द्वारा की गयी थी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इस सरकार के प्रमुख थे। इस सरकार को जर्मनी, जापान, फिलीपींस, कोरिया, चीन, इटली तथा आयरलैंड जैसे देशों ने मान्यता दी। जापान ने अंदमान व निकोबार द्वीप इस अस्थायी सरकार को प्रदान किये, बाद में इन द्वीपों का नाम बदलकर शहीद द्वीप (अंदमान) तथा स्वराज द्वीप (निकोबार) रख दिया गया। 21 अक्टूबर, 2018 को आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हुए।
Originally written on
April 29, 2018
and last modified on
April 29, 2018.