नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता

नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता

भारत के युवा जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीत लिया है। गौरतलब है कि यह ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत का पहला पदक है। नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत सभी गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। यह टोक्यो 2020 ओलिंपिक में भी भारत का पहला स्वर्ण पदक है।

नीरज चोपड़ा

नीरज हरियाणा के पानीपत के निवासी हैं। वे भाला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। 20 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने इसी वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में उनका जेवलिन थ्रो 86.47 मीटर था। इससे पहले उन्होंने 2016 वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। 2016 में दक्षिण एशियाई खेलों में भी उन्होंने 82.23 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। 2016 IAAF वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था, इस प्रतियोगिता में उन्होंने जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था।

Originally written on August 7, 2021 and last modified on August 7, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *