नासा ने मंगल से पहला ऑडियो जारी किया

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 22 फरवरी, 2021 को मंगल से पहला ऑडियो जारी किया। पेरसेवेरांस रोवर ने हवा की ध्वनी की रिकॉर्डिंग की है।

मुख्य बिंदु

  • नासा ने रोवर की लैंडिंग का पहला वीडियो भी जारी किया है।
  • यह रोवर मंगल ग्रह पर जीवन के संकेत की खोज करेगा।
  • इस रोवर ने लगभग तीन मिनट और 25 सेकंड की एक हाई-डेफिनिशन वीडियो क्लिप भेजी है।
  • वीडियो में 5 फुट चौड़ी छतरी वाले एक लाल और सफेद पैराशूट की तैनाती दिखाई गई है।
  • वीडियो में यह दिखाया गया है कि ‘पेरसेवेरांस’ की हीट शील्ड गिर रही है जब यह मंगल के वातावरण में प्रवेश कर रहा था।

मार्स 2020 मिशन

यह नासा के मार्स एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम द्वारा निर्मित मार्स रोवर है। इसमें ‘परसेवेरांस’ रोवर और एक ‘इन्जेयूटी’ हेलीकाप्टर ड्रोन शामिल हैं।  मिशन को 30 जुलाई, 2020 को पृथ्वी से एटलस वी 541 लॉन्च व्हीकल पर लॉन्च किया गया था। इस मिशन की घोषणा नासा ने दिसंबर 2012 में सैन फ्रांसिस्को में अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन की बैठक के दौरान की थी।

परसेवेरांस रोवर (Perseverance Rover)

रोवर ग्रह पर खगोलीय-जैविक वातावरण से जुड़ी खोज करेगा। यह मंगल की सतह की भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं और इतिहास पर भी फोकस करेगा। इस रोवर का डिज़ाइन क्यूरियोसिटी रोवर से प्रभावित है। इसमें 19 कैमरे और दो माइक्रोफोन शामिल हैं। इस प्रकार, यह मंगल ग्रह के पर्यावरण के ऑडियो को भी रिकॉर्ड करेगा।

Originally written on February 23, 2021 and last modified on February 23, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *