नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर Ingenuity हेलिकॉप्टर की उड़ान रिकॉर्ड की

नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर Ingenuity हेलिकॉप्टर की उड़ान रिकॉर्ड की

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने हाल ही में परसेवरांस रोवर (Perseverance rover) द्वारा शूट किया गया एक नया वीडियो जारी किया। इस रोवर ने इन्जेन्यूटी (Ingenuity) हेलीकॉप्टर की चौथी उड़ान को सफलतापूर्वक शूट किया है।

इस वीडियो की अवधि तीन मिनट है। इसने जेजेरो क्रेटर (Jezero crater) में बहने वाली हवाओं को दिखाया है। परसेवरांस रोवर ने जेजेरो क्रेटर पर लैंडिंग की थी।

इन्जेन्यूटी हेलीकाप्टर (Ingenuity Helicopter)

  • इन्जेन्यूटी दूसरे ग्रह में संचालित उड़ान का एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन है।
  • नासा इन्जेन्यूटी हेलीकॉप्टर की मदद से परीक्षण उड़ानों का प्रदर्शन करेगा।
  • इन्जेन्यूटी हेलीकाप्टर की मुख्य चुनौती यह है कि इसे -130 डिग्री फ़ारेनहाइट के कम तापमान में जीवित रहना होगा। इस तरह के कम तापमान इस क्राफ्ट पर बैटरियों को फ्रीज और क्रैक कर सकते हैं।
  • इस हेलीकॉप्टर का वजन 8 किलोग्राम है।
  • यह एक सौर ऊर्जा संचालित हेलीकाप्टर है।
  • हेलीकॉप्टर की पूर्ण गति 2,400 आरपीएम है।
  • मार्स 2020 मिशन के एक भाग के रूप में परसेवरांस रोवर द्वारा इन्जेंयुटी हेलीकॉप्टर को मंगल ग्रह की सतह पर रखा गया था।

परसेवरांस रोवर (Perseverance Rover)

  • परसेवरांस रोवर एक खगोल विज्ञान मिशन है। इस मिशन का उद्देश्य मंगल में प्राचीन माइक्रोबियल जीवन के संकेतों को खोजना है।
  • मंगल ग्रह की चट्टान और रेजोलिथ (टूटी हुई चट्टान और धूल) को इकट्ठा करने के लिए पेरसेवेरांस पहला मिशन है।
  • इससे पहले ‘क्यूरोसिटी’ रोवर मंगल ग्रह पर भेजा गया था।
  • इस रोवर में सात पेलोड इंस्ट्रूमेंट्स, दो माइक्रो फोन और 19 कैमरे हैं।
  • यह मंगल ग्रह मिट्टी को ड्रिल करेगा और मंगल की चट्टानों के मुख्य नमूने एकत्र करेगा।

मार्स 2020 मिशन (Mars 2020 Mission)

मार्स 2020 मिशन जुलाई 2020 में लांच किया गया था। यह नासा के मंगल अन्वेषण कार्यक्रम का एक हिस्सा है। मार्स 2020 मिशन को एटलस वी लॉन्च वाहन (Atlas V Launch Vehicle) से लॉन्च किया गया था।

यह 2020 में मंगल ग्रह के लिए लॉन्च किए गए तीन मिशनों में से एक है। अन्य दो मंगल मिशन इस प्रकार थे:

  • तियानवेन-1 मिशन चीन द्वारा लांच किया गया था।
  • यूएई द्वारा ‘होप ऑर्बिटर’ को लांच किया गया था।

 

 

Originally written on May 9, 2021 and last modified on May 9, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *