नासा का ‘साइके मिशन’ (Psyche Mission) : मुख्य बिंदु

नासा का ‘साइके मिशन’ (Psyche Mission) : मुख्य बिंदु

नासा का साइके मिशन (Psyche Mission) अगस्त 2022 में लॉन्च किया जायेगा। यह मुख्य क्षुद्रग्रह बेल्ट (main asteroid belt) में साइके नामक एक विशाल धातु क्षुद्रग्रह की खोज-बीन करने वाला पहला लॉन्च होगा।

मुख्य बिंदु 

  • यह क्षुद्रग्रह ‘साइके’ मंगल और बृहस्पति के बीच में है और सूर्य की परिक्रमा कर रहा है।
  • ‘साइके मिश’न नासा के प्रारंभिक सौर मंडल का पता लगाने के दो मिशनों में से एक है। ‘लुसी मिशन’ प्रारंभिक सौर मंडल का अध्ययन करने के लिए बृहस्पति के ट्रोजन क्षुद्रग्रहों का पता लगाने के लिए एक और मिशन है।

नासा का साइके मिशन

नासा का ‘साइके मिशन’ ऐसा पहला मिशन है, जिसे साइके नामक एक अद्वितीय विशाल धातु क्षुद्रग्रह की खोज-बीन करने के लिए लॉन्च किया जाएगा। स मिशन का नेतृत्व एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा किया जा रहा है। मिशन प्रबंधन, नेविगेशन और इसके संचालन को नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी द्वारा किया जाएगा। इस मिशन को 2017 में प्रारंभिक सौर प्रणाली का पता लगाने के लिए दो मिशनों में से एक के रूप में चुना गया था। यह मिशन अगस्त 2022 में कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से लॉन्च किया जाएगा और 2026 में साइके क्षुद्रग्रह पर पहुंचेगा।

साइके क्षुद्रग्रह का अवलोकन काल

यह मिशन क्षुद्रग्रह साइके के अध्ययन और मानचित्रण के लिए 21 महीने का समय व्यतीत करेगा।

साइके मिशन पर उपकरण

साइके मिशन निम्नलिखित वैज्ञानिक उपकरणों को ले जा रहा है:

  1. एक्स-बैंड ग्रेविटी साइंस इन्वेस्टिगेशन
  2. गामा रे और न्यूट्रॉन स्पेक्ट्रोमीटर
  3. मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजर
  4. मैग्नेटोमीटर

मिशन के उद्देश्य

  1. यह समझने के लिए कि कैसे ग्रह और अन्य पिंड कोर, मेंटल और क्रस्ट जैसी परतों में अलग हो गए।
  2. धातु से बने एक क्षुद्रग्रह की खोज-बीन
  3. सौर मंडल के प्रारंभिक युगों का पता लगाना

साइके क्षुद्रग्रह (Asteroid Psyche)

इतालवी खगोलशास्त्री एनीबेल डी गैस्पारिस ने  1852 में साइके को 16वें क्षुद्रग्रह के रूप में खोजा था। उन्होंने प्राचीन ग्रीक पौराणिक कथाओं में आत्मा की देवी (Goddess of Soul) के नाम पर इस क्षुद्रग्रह का नाम रखा था। इसका व्यास 210 किलोमीटर है। यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी के कोर के समान ज्यादातर धातु के लोहे और निकल से बना है।

Originally written on December 28, 2021 and last modified on December 28, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *