ध्रुवीय भंवर क्या है?
ध्रुवीय भंवर पृथ्वी के ध्रुवों के आसपास कम दबाव और ठंडी हवा का एक बड़ा क्षेत्र है। भंवर (vortex) शब्द का उपयोग उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों में वायु के वामावर्त और दक्षिणावर्त प्रवाह के लिए किया जाता है, जो ध्रुवों के पास ठंडी हवा को रखने में मदद करता है। कई बार ध्रुवीय भंवर उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों के दौरान फैलता है, जिससे ठंडी हवा दक्षिण की ओर बहती है। हालांकि यह उत्तरी ध्रुव के आसपास पिछले दो वर्षों से बंद था लेकिन जनवरी 2021 के अंत से इसकी हवाएँ उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में आ सकती हैं।
Originally written on
February 3, 2021
and last modified on
February 3, 2021.