देश भर में शुरू किये जायेंगे 1000 खेलो इंडिया सेंटर

8 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की है कि देश भर में 1000 खेलो इंडिया सेंटर शुरू किये जायेंगे।

मुख्य बिंदु

केन्द्रीय खेल मंत्री ने घोषणा TURF 2020 को संबोधित करते हुए की। TURF 2020 फिक्की द्वारा आयोजित 10 वां ग्लोबल स्पोर्ट्स समिट है। किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि सरकार ने नीतिगत बदलाव किए हैं और अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल समुदाय और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनका समर्थन करने के लिए पहलें शुरू की है।
ये केंद्र सेवानिवृत्त खिलाड़ियों को रोजगार पाने में मदद करेंगे। यह केंद्र भारत में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

खेलो इंडिया

खेलो इंडिया कार्यक्रम 2018 में शुरू किया गया था। इसे भारत में खेल संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया गया था। राजीव गांधी खेल अभियान, शहरी खेल अवसंरचना योजना और राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज प्रणाली कार्यक्रम को समेकित करने के बाद इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
खेलो इंडिया योजना के तहत 5 लाख रुपये से 8 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जो केंद्र सरकार द्वारा 100% वित्त पोषित है। इस योजना के तहत चुने गए उम्मीदवार लगातार आठ वर्षों तक पांच लाख रुपये की छात्रवृत्ति के पात्र हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य खेल गतिविधियों में भारतीय नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *