दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) ने तीरंदाजी विश्व कप चरण III में 3 स्वर्ण पदक जीते

दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) ने तीरंदाजी विश्व कप चरण III में 3 स्वर्ण पदक जीते

भारत की दीपिका कुमारी ने पेरिस में आयोजित विश्व कप चरण III में एक ही दिन में स्वर्ण पदक अपने नाम किये। उन्होंने व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट, मिश्रित रिकर्व इवेंट  और महिला रिकर्व टीम का भी हिस्सा थीं, जिन्होंने कल स्वर्ण पदक जीता। मिश्रित रिकर्व टीम इवेंट में उन्होंने अपने पति अतनु दास के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता।

दीपिका कुमारी (Deepika Kumari)

दीपिका कुमारी का जन्म 13 जून, 1994 में झारखण्ड के रांची में हुआ था। वे भारत की सबसे प्रमुख तीरंदाजों में से एक हैं। वर्तमान में विश्व स्तर पर उनकी रैंकिंग 9 है। उन्होंने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट और महिला टीम रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने आज तक तीरंदाजी विश्व कप में 10 स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्हें वर्ष 2012 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था, जबकि 2016 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Originally written on June 28, 2021 and last modified on June 28, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *