थॉमस सांकरा (Thomas Sankara) कौन है?

थॉमस सांकरा, जिन्हें अक्सर “अफ्रीका का चे ग्वेरा” कहा जाता है, अपने क्रांतिकारी सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक दर्शन के लिए प्रसिद्ध थे, जिन्होंने बुर्किना फासो में पश्चिमी आर्थिक और राजनीतिक समर्थन को खारिज कर दिया था। 23 फरवरी को, थॉमस सांकरा के अवशेषों को पश्चिम अफ्रीकी देश की राजधानी औगाडौगौ में फिर से दफना दिया गया। यह दफ़न 1987 में उनकी हत्या के स्थान पर किया गया था।

थॉमस सांकरा कौन है?

थॉमस सांकरा एक उपनिवेश-विरोधी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने कुछ समय के लिए उस देश का नेतृत्व किया जिसे उन्होंने बुर्किना फासो या “ईमानदार पुरुषों की भूमि” का नाम दिया। 1987 में 37 साल की उम्र में एक हिंसक तख्तापलट के दौरान गोली लगने के बाद उनकी जान चली गई थी। इस तख्तापलट का नेतृत्व उनके पूर्व सहयोगी, ब्लेज़ कॉम्पाओरे ने किया था। सांकरा की मृत्यु के बाद, बुर्किना फ़ासो पर कॉम्पाओरे ने 30 से अधिक वर्षों तक शासन किया, जब तक कि उन्हें 2014 में हटा नहीं दिया गया।

थॉमस सांकरा (Thomas Sankara)

उन्होंने 1983 और 1987 के बीच बुर्किना फासो के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वे अपने तख्तापलट के माध्यम से राष्ट्रपति बने। वे मार्क्सवादी-लेनिनवादी क्रांतिकारी थे। वे साम्राज्यवाद विरोधी थे। उन्होंने IMF और विश्व बैंक जैसे अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संगठनों से सहायता को खारिज कर दिया था। हालाँकि, उन्होंने उस विदेशी सहायता को स्वीकार कर लिया जिसने उनके देश के घरेलू राजस्व को बढ़ाने में मदद की।

Originally written on March 3, 2023 and last modified on March 3, 2023.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *