तुर्की ने क्रिप्टो मुद्रा भुगतान पर प्रतिबंध लगाया

तुर्की ने क्रिप्टो मुद्रा भुगतान पर प्रतिबंध लगाया

सेंट्रल बैंक ऑफ तुर्की ने खरीद के लिए क्रिप्टो मुद्राओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, इसका बाद बिटकॉइन मुद्रा में 4% की गिरावट आई। बैंक ने इस प्रतिबंध के लिए संभावित अपूरणीय क्षति और लेनदेन के जोखिमों का हवाला दिया है।

इससे पहले मोरक्को ने भी इसी तरह का कदम उठाया था, और उम्मीद है कि भारत में भी ऐसा कदम उठाया जा सकता है।

मुख्य बिंदु

मार्च 2021 में, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन (Erdogan) ने शीर्ष केंद्रीय बैंकर नासी अब्बल को बर्खास्त कर दिया था। इसने कई व्यापारियों को एक वैकल्पिक विधि के रूप में क्रिप्टो मुद्रा की ओर मुड़ने के लिए मजबूर किया। इससे तुर्की में क्रिप्टो मुद्रा बाजार की वृद्धि हुई। बिटकॉइन में 111% वृद्धि हुई और दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो मुद्रा इथेरियम में 225% की वृद्धि हुई

हालांकि, प्रतिबंध के बाद बिटकॉइन में 4.6% की गिरावट आई थी। प्रतिबंध के बाद बिटकॉइन 60,333 डॉलर पर था।

नियम

क्रिप्टो मुद्रा के हालिया तुर्की के नियम मुख्य रूप से वस्तुओं और सेवाओं के लिए क्रिप्टो मुद्राओं का उपयोग करके भुगतान को लक्षित करते हैं। यह कंपनियों को इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर को संभालने से रोकता है जिसमें क्रिप्टो करेंसी प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

पिछले वर्ष की तुलना में फरवरी, 2021 में क्रिप्टो मुद्राओं के खिलाफ उपभोक्ता शिकायतों में 8,616% की वृद्धि हुई।

तुर्की ने क्रिप्टो मुद्राओं को क्यों प्रतिबंधित किया?

तुर्की के अनुसार, तुर्की सरकार को क्रिप्टो मुद्रा बाजार में बाजार की अस्थिरता और अवैध गतिविधियों की निगरानी और नियंत्रण करना मुश्किल हो रहा था। इसके अलावा, वॉलेट में चोरी होने की सम्भावना काफी अधिक है।

Originally written on April 19, 2021 and last modified on April 19, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *