टोक्यो पैरालंपिक : अवनी लेखारा (Avani Lekhara) ने स्वर्ण पदक जीता

टोक्यो पैरालंपिक : अवनी लेखारा (Avani Lekhara) ने स्वर्ण पदक जीता

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाज़ अवनी लेखारा ने पहला स्वर्ण पदक जीता। अवनी पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में यह स्वर्ण पदक जीता।

मुख्य बिंदु

भारत ने अब तक टोक्यो पैरालंपिक में 7 पदक जीते हैं। अवनी के अलावा योगेश ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। जबकि दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझरिया इस बार स्वर्ण पदक  से चूक गए और उनको रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भाविना पटेल ने टेबल टेनिस में रजत पदक जीता। निषाद कुमार ने ऊँची कूद ने रजत पदक जीता है। उनके अलावा सुंदर सिंह गुर्जर ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता और विनोद कुमार ने  डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता।

अवनी लेखारा

अवनी लेखारा का जन्म 8 नवम्बर, 2001 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। वे एक राइफल शूटर हैं, वे वर्तमान में विश्व में पांचवें स्थान पर है।

Originally written on August 30, 2021 and last modified on August 30, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *