टेरेसा द्वीप भारत के किस केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
उत्तर – अंडमान व निकोबार द्वीप
9 मई को भारतीय सशस्त्र सेना ने अंडमान निकोबार द्वीप के टेरेसा द्वीप में बुल स्ट्राइक अभ्यास का आयोजन किया। इस सैन्य अभ्यास में भारतीय थल सेना, नौसेना तथा वायुसेना के 170 जवानों ने हिस्सा लिया। इसमें भारतीय थल सेना के 149, वायुसेना के 12 तथा जल सेना के 9 जवान शामिल थे। इस अभ्यास में विभिन्न युद्धक ड्रिल्स का आयोजन किया गया।
Originally written on
May 16, 2019
and last modified on
May 16, 2019.