टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में किन तीन भारतीयों को शामिल किया गया है?

उत्तर – मुकेश अम्बानी, मेनका गुरुस्वामी तथा अरुंधती काटजू

हाल ही में टाइम पत्रिका ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है, इस सूची में तीन भारतीय शामिल हैं। इस सूची में डोनाल्ड ट्रम्प, इमरान खान, शी जिनपिंग, पोप फ्रांसिस, टाइगर वुड्स तथा मार्क जकरबर्ग शामिल हैं। इस सूची में शामिल होने वाले भारतीय तीन भारतीय हैं : मुकेश अम्बानी, मेनका गुरुस्वामी तथा अरुंधती काटजू।

मुकेश अम्बानी : वे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन तथा सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। रिलायंस भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

मेनका गुरुस्वामी तथा अरुंधती काटजू : वे दोनों भारतीय वकील हैं, उन्होंने भारतीय दंड संहिता के सेक्शन 377 को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इस सेक्शन के द्वारा समलैंगिकता अपराध था। सितम्बर, 2018 ने इस सेक्शन को आंशिक रूप से गलत ठहराया था।

100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची

अमेरिका की टाइम पत्रिका प्रतिवर्ष विश्व के 100 सबसे अधिक प्रभावशाली लोगों की सूची जारी करती है। इसे पहली बार 1999 में प्रकाशित किया गया था। इस सूची में शामिल होने वाले लोगों को विश्व में परिवर्तन लाने के लिए इस सूची में जगह दी जाती है।

Originally written on May 1, 2019 and last modified on May 1, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *