जो बाईडेन ने विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल नियुक्त किया

जो बाईडेन ने विवेक मूर्ति को  सर्जन जनरल नियुक्त किया

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाईडेने हाल ही में भारतीय मूल के विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल के रूप में चुना है। अमेरिका में कोरोनावायरस महामारी में उनकी भूमिकी काफी अहम होगी।

विवेक मूर्ति कौन हैं?

विवेक का जन्म इंग्लैंड में हुआ था, उनके माता-पिता कर्नाटक के प्रवासी थे। विवेक के तीन साल का होने पर उनका परिवार फ्लोरिडा, यूएस चला गया। विवेक के माता-पिता दोनों चिकित्सा क्षेत्र से सम्बंधित हैं।

विवेक ने संयुक्त राज्य अमेरिका के उन्नीसवें सर्जन जनरल के रूप में कार्य किया। उसने VISIONS की स्थापना की थी। यह संगठन एचआईवी/एड्स शिक्षा पर केंद्रित है। उन्होंने ग्रामीण भारत में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के रूप में महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए स्वास्थ सामुदायिक स्वास्थ्य साझेदारी की सह-स्थापना की।

जब उन्होंने अमेरिकी सर्जन जनरल के रूप में पदभार संभाला, तब वह इस पद के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।

2011 में, राष्ट्रपति ओबामा द्वारा उन्हें रोकथाम, स्वास्थ्य संवर्धन और एकीकरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर राष्ट्रपति सलाहकार परिषद में नियुक्त किया गया था।

संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्जन जनरल

संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्जन जनरल को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है और इसकी पुष्टि सीनेट द्वारा की जाती है। वह चार साल की अवधि के लिए कार्य करता है। वह कमीशन कोर का प्रमुख है, जिसमें वर्दीधारी स्वास्थ्य पेशेवरों के 6,500 सदस्य कैडर हैं।

Originally written on December 5, 2020 and last modified on December 5, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *