जैव-विविधता से जुड़े केंद्रीय पर्यावरण मंत्री द्वारा शुरू किये गये इंटर्नशिप कार्यक्रम का क्या नाम है?
उत्तर – जैव विविधता संरक्षण इंटर्नशिप प्रोग्राम
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) -UNDP भारत का जैव विविधता संरक्षण इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। यह जैव विविधता में रुचि रखने वाले स्नातकोत्तर छात्रों के लिए एक साल का इंटर्नशिप कार्यक्रम है। उन्होंने इस योजना को जैविक विविधता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के आभासी उत्सव के दौरान लॉन्च किया है।
Originally written on
May 23, 2020
and last modified on
May 23, 2020.