जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता को बहाल किया गया
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 31 दिसंबर, 2021 तक तत्काल प्रभाव से जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) को राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) के रूप में मान्यता दे दी है।
मुख्य बिंदु
- खेल मंत्रालय ने आगे कहा कि, 2019- 2023 के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर सुधीर मित्तल और कोषाध्यक्ष पद पर पर कौशिक बिदिवाला का चुनाव दर्ज किया गया है।
- इसके अलावा, एस. शांति कुमार सिंह द्वारा दायर याचिका के बारे में मणिपुर उच्च न्यायालय के फैसले के बाद महासचिव पद के लिए एस. शांति कुमार सिंह का चुनाव स्वीकार करने का निर्णय लिया जाएगा।
- जबकि कार्यकारी सदस्य के पद के लिए परमेश्वर प्रजापत का चुनाव एनओसी और अन्य तथ्यों को सत्यापित करने के बाद स्वीकार किया जाएगा।
- GFI को खेल संहिता के अनुरूप लाने के लिए गठन में 6 महीने के भीतर खेल संहिता के प्रावधानों के बारे में एक स्पष्ट पुष्टि करने की भी आवश्यकता होगी।
- हालांकि, खेल मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि किसी भी नियम और शर्तों के उल्लंघन के मामले में यह मान्यता वापस ली जा सकती है।
Originally written on
March 1, 2021
and last modified on
March 1, 2021.