छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अनुसुइया उइके
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ तथा बिस्वा भूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।
अनुसुइया उइके
- वे मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। मौजूदा समय में मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार है। उनसे पहले बलराम दस टंडन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थे, उनका निधन अगस्त, 2018 में हुआ था।
- अनुसुइया उइके इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार में महिला व बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं।
- वर्ष 2000 में वे राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनी थीं। वे जनजातीय महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काफी सक्रीय होकर कार्य कर रहीं हैं।
- वे छत्तीसगढ़ की राज्यपाल बनने वाली पहली जनजातीय महिला हैं।
बिस्वा भूषण हरिचंदन
- वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे ईएसएल नरसिम्हन का स्थान लेंगे, श्री नरसिम्हन दिसम्बर, 2009 से आंध्र प्रदेश के राज्यपाल हैं।
- वे 1971 में भारतीय जन संघ के सदस्य बने थे। बाद में वे 1980 से 1988 तक भारतीय जनता पार्टी के ओडिशा राज्य के अध्यक्ष रहे।
- आपातकाल के दौरान उन्हें MISA (Maintenance of Internal Security Act) के तहत नजरबंद किया गया था।
Originally written on
July 19, 2019
and last modified on
July 19, 2019.