छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायधीश किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर  – जस्टिस पी.आर. रामचंद्र मेनन

जस्टिस पी.आर. रामचंद्र मेनन ने छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली।  वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 13वें मुख्य न्यायधीश बन गये हैं। उन्हें राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रायपुर के राज भवन में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्य बिंदु

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय राज्य के बिलासपुर में स्थित है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के पद अजय कुमार त्रिपाठी के इस्तीफे के बाद से खाली चल रहा था, अजय कुमार त्रिपाठी की नियुक्ति लोकपाल में न्यायिक सदस्य के रूप में की गयी है। सर्वोच्च न्यायालय मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता में तीन न्यायधीशों के कॉलेजियम ने जस्टिस मेनन की नियुक्ति की अनुशंसा की, इस कॉलेजियम में जस्टिस एस.ए. बोबडे तथा जस्टिस एन.वी. रमण भी शामिल थे। जस्टिस मेनन ने जनवरी 2009 से केरल उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायधीश के रूप में कार्य किया है। बाद में दिसम्बर, 2010 में उन्हें केरल उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायधीश नियुक्त किया गया।

भारत में उच्च न्यायालय

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 214 के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय की व्यवस्था होनी चाहिए। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 217 के तहत राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायधीश तथा सम्बंधित राज्य के राज्यपाल के साथ परामर्श के बाद की जाती है। उच्च न्यायालय के न्यायधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायधीश तथा सम्बंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के साथ परामर्श के बाद की जाती है।

Originally written on May 8, 2019 and last modified on May 8, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *