चांसी चितेते को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च शांति मिशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वे किस देश से सम्बंधित थे?
उत्तर – मलावी
हाल ही में मलावी के सैनिक चांसी चितेते को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च शांति मिशन पुरस्कार “कैप्टेन एमबाए डायने मैडल” से सम्मानित किया गया। चांसी चितेते की मृत्यु नवम्बर, 2018 में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में हुई थी, यहाँ पर वे ADF नामक बंदूकधारी संगठन के विरुद्ध ऑपरेशन में हिस्सा ले रहे थे। कैप्टेन एमबाए डायने मैडल की स्थापना संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक कैप्टेन डायने की स्मृति में की गयी थी, उन्होंने 1994 में रवांडा में मरने से पहले सैंकड़ों लोगों के जीवन की रक्षा की।
Originally written on
May 24, 2019
and last modified on
May 24, 2019.