चांद पर पहला कदम किसने रखा था?
चांद पर पहला कदम अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग ने 21 जुलाई 1969 में रखा था| इन्होनें चांद की सतह को कोयले के चूरे की तरह बताया, जहां उनका यान उतरा था वहां एक फुट गहरे गड्ढे हो गए थे। इस ऐतिहासिक क्षण को उनके यान पर लगे कैमरे ने कैद किया। उतरने के फौरन बाद आर्मस्ट्रांग ने सबसे पहले चांद की सतह की तस्वीरें लीं और उसकी मिट्टी के कुछ नमूने एकत्र किए। इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद की सतह पर अमेरिका का झंडा लहराया था|
Originally written on
April 29, 2018
and last modified on
April 29, 2018.